ePaper

एनएच पर जहां-तहां खड़ा करता वाहन, हादसे की आशंका

Updated at : 02 Nov 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर जहां-तहां खड़ा करता वाहन, हादसे की आशंका

प्रखंड क्षेत्र के एनएच 57 व एनएच 327 ए पर चालकों ने जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को उतारा और चढ़ाता है

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एनएच 57 व एनएच 327 ए पर चालकों ने जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को उतारा और चढ़ाता है. इससे हर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बताया जाता है कि भपटियाही बाजार में सप्ताह में दो दिन गुरुवार व रविवार को हाट लगता है. हाट में विभिन्न गांवों से ग्रामीण खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचते हैं. इसके कारण बाजार में अत्यधिक भीड़ रहती है. वहीं हाइवे पर भी वाहन चालकों द्वारा जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाया और उतारा है. इसके कारण अन्य वाहन चालकों को परिचालन में परेशानी होती है. इससे लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. जबकि प्रखंड क्षेत्र से दो-दो हाईवे गुजरती है. दिन-रात वाहनों का परिचालन होता है. ठेले वाले भी सड़क किनारे अपना फल, सब्जी की दुकानें सजाते हैं. लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भपटियाही बाजार स्थित नेशनल हाईवे किनारे बस स्टैंड बनवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन