ePaper

वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दो रेफर

Updated at : 11 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दो रेफर

मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

-मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के स्थित चरणै चौक के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तीनों ही जख्मियों को उपचार के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार की अहले सुबह एक जख्मी ने दम तोड दिया. मृतक युवक 29 वर्षीय किशोर शर्मा राजेश्वरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी गोनर शर्मा का पुत्र बताया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज में अन्य दो जख्मी की भी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिसके बाद जख्मियों के परिजन आनन फानन उसे पूर्णिया ले गये. जहां एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज इलाज चल रहा है. जख्मियों की पहचान अररिया जिला के सिरसिया कला निवासी आशुतोष यादव एवं दुलेन यादव के रूप में हुई है. इधर गुरुवार की सुबह मृतक किशोर शर्मा का शव घर पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने जदिया महथवा पथ को चरणै चौक के समीप जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. जाम में शामिल लोग मृतक के आश्रितों को समुचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम कि सूचना पर राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों के सहयोग से पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर व मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और करीब दो घंटे से लगा जाम हटाकर आवागमन बहाल कराया जा सका. उधर मृतक के घर परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई थी. मृतक की पत्नी नीतू देवी, माता मंजुला देवी व इकलौते संतान सात वर्षीय गणेश कुमार का रो रोकर बुरा हाल बना था. बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक आपस में मित्र थे. चरणै चौक से डीजल लेकर भवानीपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया. मौके से भाग निकला. हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा जख्मियों के परिजन को इसकी सूचना दी गई. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है. दो जख्मी इलाजरत हैं. प्राप्त आवेदन के आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन