चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Published at :27 Jan 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

पिपरा थाना क्षेत्र चोरी, लूट, हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है. हाल के दिनों में हुए दीपू हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने से विभाग ने थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर को हटा दिया.

विज्ञापन

पिपरा. पिपरा थाना क्षेत्र चोरी, लूट, हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है. हाल के दिनों में हुए दीपू हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने से विभाग ने थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर को हटा दिया. वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के योगदान लेते ही पुलिस महकमे ने करवट बदली और एनएच 327 ई थुमहा-कटैया के बीच सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान शुरू की. इससे बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और बिना कागजात वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. चेकिंग अभियान में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, राहुल कुमार, नेहा उपाध्याय दल बल के साथ शामिल थे. पुअनि मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोको टोको अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है. बताया कि आगे से बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार, बगैर सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी और चालान काटा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन