बाजार में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चालकों से वसूला गया 1.2 लाख रुपये जुर्माना
– चालकों से वसूला गया 1.2 लाख रुपये जुर्माना त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के ब्लॉक चौक स्थित एसडीपीओ आवास के समीप पुलिस ने बुधवार को सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की डिक्की आदि की जांच की. जांच के दौरान बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर चालकों से 01 लाख 02 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया. तलाशी अभियान के कारण कई लोग जो बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे. जो शहर की तंग गलियों से बचकर निकलने की कोशिश करते नजर आए. पुलिस की इस कार्रवाई से बगैर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के निडर होकर चल रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि बीते दिन थाना क्षेत्र अंतर्गत आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए इस तरह का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जो लगातार जारी रहेगा. बताया कि वाहन जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई किया जाना है. वहीं बढ़ रहे सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है. वाहन जांच अभियान में पीटीसी सनी कुमार और पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




