36.38 करोड़ से होगा वीरपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प, 15 माह में आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश

Updated at : 13 Mar 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
36.38 करोड़ से होगा वीरपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प, 15 माह में आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश

क्षेत्रीय संपर्क बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन

वीरपुर. नगर क्षेत्र स्थित वीरपुर एयरपोर्ट के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है. राज्य सरकार ने इसके उन्नयन के लिए 36.38 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. योजना के तहत एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है. मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर स्थित हवाई अड्डे के विकास के तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा प्री-इंजीनियर्ड फायर स्टेशन तथा एयरपोर्ट से जुड़े अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण भी किया जाएगा. जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. सरकार की योजना के अनुसार वीरपुर एयरपोर्ट को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित किया जाएगा. इससे क्षेत्र में छोटे और मध्यम आकार के विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा. एयरपोर्ट के तैयार होने के बाद इस इलाके के लोगों के लिए हवाई यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि वीरपुर एयरपोर्ट के विकास से सीमावर्ती जिले मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा और अररिया समेत आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर हवाई सेवा मिल सकेगी. साथ ही क्षेत्रीय संपर्क बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन