सड़क हादसे दो युवक जख्मी, रेफर

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :27 Jun 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे दो युवक जख्मी, रेफर

राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के बघला पुल के समीप गुरुवार कि देर रात अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उमेश कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बघला वार्ड नंबर 09 निवासी लक्ष्मी यादव के 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार एवं मो मुख्तार के 20 वर्षीय पुत्र मो मुस्ताक के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक त्रिवेणीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे. तभी बाइक की तेज रफ्तार के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन