600 ग्राम गांजा व 65 हजार रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
600  ग्राम गांजा व 65 हजार रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप एक दुकान में सोमवार की देर शाम एसडीपीओ व सीओ के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान दुकान से 600 ग्राम गांजा व 65 हजार रुपये बरामद हुआ. वही पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. छापेमारी में एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, सीओ विजय प्रताप, थानाध्यक्ष सियावर मंडल सहित पुलिस बल शामिल थे. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नदी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव निवासी बद्री साह और उनके पुत्र सुनील साह उर्फ लड्डू के रूप हुई है. पुलिस कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन