चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

थाना क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत अंतर्गत बेलही गांव वार्ड पांच में पुलिस पदाधिकारी द्वारा कार्य को रोकने के बावजूद ईंट का चहारदीवारी निर्माण कार्य करने के दौरान दोनों समुदाय के बीच जमकर मारपीट हो गयी

विज्ञापन

किशनपुर

थाना क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत अंतर्गत बेलही गांव वार्ड पांच में पुलिस पदाधिकारी द्वारा कार्य को रोकने के बावजूद ईंट का चहारदीवारी निर्माण कार्य करने के दौरान दोनों समुदाय के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों के ओर से आधा दर्जन महिला व पुरुष जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में किया गया. दोनों पक्षों से थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की गयी है. एक पक्ष के परमेश्वर राम द्वारा थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनके गांव का शक्ल देव स्वर्णकार, फूलदेव स्वर्णकार, सागर स्वर्णकार, सोन स्वर्णकार, जीवछ स्वर्णकार सहित अन्य लोगों के द्वारा बाउंड्री दीवाल का निर्माण कार्य कर रहा था. इस दौरान परमेश्वर राम के द्वारा बाउंड्री निर्माण करने से रोका गया ,तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया. जबकि किशनपुर पुलिस द्वारा घटना से एक रोज पूर्व स्थल पर जाकर दोनों पक्षों को हिदायत देते हुए कहा कि दोनों पक्ष अपना अपना जमीन का कागजात लेकर थाना पर लेकर आइए. बावजूद दोनों पक्ष मानने से इनकार करते हुए कार्य को शुरू कर दिया. जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जहां दोनों पक्षों के ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गया. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. इस बाबात थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि आवेदन दोनों पक्षों के ओर से दिया गया है. दोनों पक्षों की ओर से पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच की जा रही है. दोनों तरफ से मामला दर्ज किया जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन