पोखर में डूबे दो मासूम, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी

विज्ञापन

पिपरा. पिपरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव (दुबियाही पंचायत) में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. घर के दरवाजे के सामने बने पोखर में खेलते-खेलते सगे भाइयों के दो मासूम बच्चे डूब गए. परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मृत बच्चों की पहचान सुधीर कुमार के दो वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार व उसके चचेरे भाई चंदन कुमार की दो वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों दोपहर में घर के दरवाजे पर खेल रहे थे. इसी दौरान वे पास के पोखर में गिर गये. कुछ देर बाद जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. पोखर में उतरने पर दोनों मासूम पानी में डूबे मिले. घबराए परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लेकर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. यह सुनते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे और चीख-पुकार करते हुए विलाप कर रहे थे. उपस्थित लोग इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए. घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. दो मासूमों की असामयिक मौत से पूरा लालपुर गांव शोकाकुल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन