गम्हरिया उपशाखा नहर में स्नान करने गयी दो बच्चियां लापता, खोजबीन जारी

Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में बच्चियों की खोजबीन शुरू की

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 के बगल स्थित गम्हरिया उपशाखा नहर में गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियां डूबकर लापता हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राघोपुर पुलिस के साथ मिलकर दोनों बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है. घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ बच्चे नहर में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान कुलानंद सादा की 09 वर्षीया पुत्री नैना कुमारी और उनके भाई संतोष सादा की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी गहरे पानी में चली गयी. घटना की जानकारी तब हुई जब बगल में मौजूद रेनू देवी ने एक बच्ची को पानी में डूबते देखा और शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के दर्जनों ग्रामीण वहां दौड़कर आये. इसके बाद घटना की सूचना वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी ने तुरंत राघोपुर के बीडीओ, सीओ और पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में बच्चियों की खोजबीन शुरू की. हालांकि देर शाम तक दोनों मासूमों का पता नहीं चल सका था. स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर किनारे बस्ती होने के कारण बच्चे अक्सर यहां स्नान करने आ जाते हैं. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन