यात्री बस में ट्रक में टक्कर, बस चालक सहित नौ यात्री जख्मी, तीन की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से पूर्णिया जा रही बस नंबर बीआर 33पी ए 6728 में कुल 36 लोग सवार थे

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव के पास रविवार को एनएच 27 पर सुबह करीब साढ़े 4 बजे पटना से पूर्णिया जा रही महुली बस और राघोपुर से सरायगढ की ओर गलत दिशा से जा रही सीमेंट लदा एक ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में बस चालक सहित नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से पूर्णिया जा रही बस नंबर बीआर 33पी ए 6728 में कुल 36 लोग सवार थे. बस और ट्रक में सीधी टक्कर होने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. भपटियाही थाना के पीटीसी विकास कुमार ने बस चालक पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के उमेश कुमार 40 साल को बस के केबिन से कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला. वहीं घायलों में पटना सिटी के दीपक जायसवाल 42 साल, अररिया जिला के ज्वाला राय 48 साल, मो. सलीम 13 साल, मो. दानिश 26 साल, मो. अब्दुल कादिर 25 साल, कटिहार जिले के फलका गांव के बालेश्वर साह 47 साल, खगड़िया महेशखूंट गांव के अमित कुमार 50 साल, जहानाबाद मेहंदीपुर गांव के पप्पू कुमार 48 साल घायल हो गया. भपटियाही थाना पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को पुलिस की गाड़ी से सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया, जहां डॉ शहनवाज आलम ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर उमेश कुमार, मो अब्दुल कादिर और अमित कुमार को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना को लेकर बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. एनएचएआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटा दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन