श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की आज मनायी जायेगी 138वीं जयंती

जन्मोत्सव के दिन एक-एक घंटे के दो सत्रों में भव्य कार्यक्रम के साथ आनंद बाजार का भी आयोजन होगा.
छातापुर. मुख्यालय स्थित कृषि फाॅर्म से पूरब भट्टावारी सड़क स्थित ठाकुरबारी में मंगलवार को श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की 138वीं जयंती मनायी जायेगी. जन्मोत्सव के दिन एक-एक घंटे के दो सत्रों में भव्य कार्यक्रम के साथ आनंद बाजार का भी आयोजन होगा. यह जानकारी गुरुभाई ललितेश्वर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि श्री-श्री ठाकुर के जयंती को उत्सव के रूप में श्रद्धापूर्वक मनायी जायेगी. उत्सव को लेकर मतावलंबियों में उमंग व उत्साह का माहौल है. इस दिन प्रातःकालीन सत्र प्रातः पांच बजकर 25 मिनट पर विनती प्रार्थना के साथ शुरू होगा. सुबह सात बजे से एक घंटे तक जयंती जन्मोत्सव में शंख ध्वनि, कीर्तन, भजन, प्रवचन, प्रसाद वितरण व आनंद बाजार का आयोजन है. दूसरा सत्र संध्या पांच बजकर 43 मिनट पर प्रारंभ होगा. बताया कि ऋत्विक गोनर प्रसाद यादव (एसपीआर) के सानिध्य में उनके अलावे सुकदेव प्रसाद भगत, गोपालजी भगत, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार भगत, प्रदीप साह, अशोक पासवान, राजेश्वर परिहस्त, कृष्ण कुमार, विद्याभूषण दास, सुशीला मां उषा मां, रेखा मां बिनोद गुप्ता आदि जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




