चार पहिया वाहन की ठोकर से तीन युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सुपौल-अररिया बार्डर पर रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन युवक चार पहिया वाहन से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

वीरपुर. सुपौल-अररिया बार्डर पर रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन युवक चार पहिया वाहन से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलावस्था में सड़क पर गिरे तीनों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जानकारी अनुसार बाइक सवार तीनों युवक बसमतिया किसी निजी काम से गये थे. जहां से वापस लौटने के क्रम में ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार तीनों युवक जख़्मी हो गए. घायलों की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 01 निवासी 24 वर्षीय अजय पासवान, 30 वर्षीय अविनाश कुमार और 19 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की गयी है. उपचार कर रहें चिकित्सक डॉ दानिश अहमद ने बताया कि सभी को सिर और पैरों में चोटें आयी है. प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. ख़तरे की कोई बात नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन