ePaper

सड़क हादसे में एक बुजुर्ग सहित तीन जख्मी

Updated at : 10 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक बुजुर्ग सहित तीन जख्मी

बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नप क्षेत्र के लालपट्टी में मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में बाजार की ओर से आ रहे थे. तभी उन्होंने सड़क किनारे पैदल चल रहे बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर लगते ही बुजुर्ग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने उनका इलाज शुरू किया. घायल बुजुर्ग की पहचान लालपट्टी वार्ड नंबर 17 निवासी चंदेश्वरी यादव के रूप में हुई है. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी जख्मी हुए हैं. उनकी पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव वार्ड नंबर 07 निवासी दिनेश कामत और वार्ड नंबर 08 निवासी मोहन कामत के रूप में की गई है. डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. जिनमें बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन