हृदय सर्जरी के लिए तीन बच्चे अहमदाबाद रवाना

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना से इन्हें विशेष व्यवस्था के तहत हवाई जहाज द्वारा सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद ले जाया जाएगा

विज्ञापन

सुपौल. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना ने सुपौल जिला के तीन नन्हें-मुन्नों को नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाने का अवसर दिया है. गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल से मो अयान अंसारी (05 वर्ष 09 माह, प्रखंड किशनपुर), अंशिका कुमारी (01 वर्ष 04 माह, प्रखंड पिपरा) व संजन कुमारी (11 वर्ष 03 माह, प्रखंड राघोपुर) को उनके अभिभावकों संग एंबुलेंस द्वारा पटना रवाना किया गया. राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना से इन्हें विशेष व्यवस्था के तहत हवाई जहाज द्वारा सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद ले जाया जाएगा, जहां इन बच्चों की हृदय सर्जरी की जाएगी. इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला योजना समन्वयक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला समन्वयक (आरबीएसके), जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, निखिल कुमार, मुनेश्वर झा सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन