बाबा कौशकी नाथ धाम शिवालय स्थित जलाशय का किया गया पूजन

Updated:
विज्ञापन
बाबा कौशकी नाथ धाम शिवालय स्थित जलाशय का किया गया पूजन

इस अवसर पर जलाशय के महाड़ पर संध्याकाल 24 घंटे का अष्ट्याम प्रारंभ हुआ

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड के सोहटा पंचायत स्थित सुप्रसिद्ध बाबा कौशकी नाथ धाम शिवालय के जलाशय (पोखर) का पूजनोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से किया गया. वर्षों पूर्व निर्मित जलाशय का शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक पूजन के उपरांत जलाशय के मध्य में जैठ स्थापित की गयी. इस अवसर पर जलाशय के महाड़ पर संध्याकाल 24 घंटे का अष्ट्याम प्रारंभ हुआ. शिवालय के पुजारी पंडित श्यामनारायण गिरी के सानिध्य में आयोजित पूजनोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. जहां हर हर महादेव के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. वर्षो पूर्व निर्मित जलाशय का विधिवत पूजन कर जलाशय के बीचों बीच जैठ स्थापित की गई और अष्ट्याम प्रारंभ हुआ. अष्ट्याम का समापन शनिवार संध्याकाल किया गया. बताया कि यह जलाशय बासुकी शिवगंगा के नाम से जाना जाएगा. जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले शिवभक्त अब जलाशय में स्नान कर सकेंगे. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामजी सरदार, प्रमोद यादव, हरिहर सिंह, अरुण यादव, बासुदेव यादव, हरी प्रसाद यादव, शैलेन्द्र मंडल, ज्वाला सिंह, जवाहर सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, संतोष कुमार, अमर कुमार सहित ग्रामवासी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन