डिक्की तोड़ राशि उड़ाने वाला एक आरोपी राशि के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन

करजाईन बाज़ार करजाईन बाजार से बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 59 हजार 500 रुपये करजाईन पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि कटिहार जिला के रतौरा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में रतौरा निवासी अप्राथमिक अभियुक्त 35 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार कर उनके घर से 37 हजार 500 रूपये जब्त किए गये. लेकिन एक अन्य अभियुक्त भूरा यादव भागने में सफल हो गया. लेकिन उनके घर से 20 हजार रुपए बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है. मालूम हो कि है कि करजाईन बाजार में 24 जुलाई की शाम में निर्मली पंचायत के शिवनगर निवासी सेवानिवृत शिक्षक रघुनाथ सिंह के मोटरसाइकिल की डिक्की से अपराधी एक लाख रुपये चोरी कर ली थी. रघुनाथ सिंह की शिकायत पर करजाईन थाना पुलिस जांच में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन