अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम में सुरजापुर मुखिया का चयन, लोगों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम में सुरजापुर मुखिया का चयन, लोगों में खुशी

यह भ्रमण कार्यक्रम 23 से प्रारंभ होकर 26 मार्च को समाप्त होगा. जिसके लिए राज्यस्तर पर 40 प्रतिभागियों की टीम बनाई गई है

विज्ञापन

प्रतापगंज. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत राज्य के बाहर अनुभव यात्रा के लिए सुरजापुर मुखिया महानन्द पासवान का जिलास्तर पर चयन होने पर पंचायतवासियों में खुशी देखी जा रही है. भ्रमण कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग बिहार द्वारा पंचायती राज संस्थान के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के मुखिया को एजेंसी के माध्यम से अन्य राज्यों में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया जाता है. कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सुरजापुर पंचायत के मुखिया का चयन अन्य प्रदेश के भ्रमण कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है. यह भ्रमण कार्यक्रम 23 से प्रारंभ होकर 26 मार्च को समाप्त होगा. जिसके लिए राज्यस्तर पर 40 प्रतिभागियों की टीम बनाई गई है. मुखिया के चयन होने पर सरपंच हरीनन्दन रजक, उप मुखिया रीता देवी, लक्ष्मी ठडिया, विजय चौधरी, विधानन्द पासवान, मुनचुन पासवान, चंद्रेश्वर सादा, मो खुर्शीद हसन, मोहतीम अंसारी, उमेश यादव और जयप्रकाश भिंडवार ने खुशी जाहिर कर मुखिया को बधाई दी है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन