ePaper

प्रत्याशियों के समर्थक टीवी व मोबाइल पर रहे अपडेट

Updated at : 04 Jun 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

मतगणना स्थल के समीप प्रत्याशियों के समर्थकों की उपस्थिति नगण्य रही

विज्ञापन

सुपौल. लोकसभा चुनाव के बाद जारी मतगणना के परिणाम जानने के लिए प्रत्याशी के समर्थक टीवी व मोबाइल पर ही अपडेट लेते रहे. मतगणना स्थल के समीप प्रत्याशियों के समर्थकों की उपस्थिति नगण्य रही. लिहाजा सड़के सुनसान रही. चुनाव परिणाम जानने के लिए समर्थक की भारी भीड़ जुटने की संभावना को लेकर मतगणना स्थल के समीप चाय, नाश्ते, शीतल पेय, सत्तू आदि की दुकान दुकानदारों द्वारा सजायी गई थी. लेकिन प्रत्याशी के समर्थक के नहीं पहुंचने से दुकानदार भी मायूस दिखे. मतगणना स्थल पर डयूटी पर तैनात पुलिस बल ही उन दुकानों पर चाय नाश्ता करते दिखे. जो समर्थक मतगणना स्थल के समीप पहुंचे भी थे. उन्हें सुरक्षा बल द्वारा वहां से निकाल दिया गया. मतगणना स्थल पर पहुंचे कई युवाओं ने बताया कि वह मतगणना के आंखों देखा हाल जानने के लिए यहां पहुंचा था. लेकिन यहां से सुरक्षा में लगे जवानों उन्हें रहने नहीं दिया. बताया कि इससे अच्छा रहता कि वह घर पर ही टीवी व मोबाइल से चुनाव परिणाम की जानकारी हासिल करता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन