गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए अस्पताल में शुरू हुई विशेष स्वास्थ्य सेवा

Updated:
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए अस्पताल में शुरू हुई विशेष स्वास्थ्य सेवा

अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची गर्भवती महिलायें

Supaul news: अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की कमी मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यह पहल शुरू की गई है.

विज्ञापन

Supaul news: त्रिवेणीगंज (सुपौल)से दीपक कुमार की रिपोर्ट:

अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया एवं रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष उपचार सेवा की शुरुआत की गई है. गुरुवार से अस्पताल में आयरन सुक्रोज दवा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू किया गया है.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की कमी मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा यह पहल शुरू की गई है.

डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आयरन सुक्रोज एक प्रभावी दवा है, जो शरीर में तेजी से आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक होती है. इससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है.

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा सेवन करने की सलाह दी.

अस्पताल में जिन महिलाओं का उपचार शुरू किया गया है, उनमें प्रखंड क्षेत्र के बघेली वार्ड-7 निवासी ललन कुमार शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी तथा कलानंद शर्मा की 24 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी शामिल हैं. दोनों महिलाओं में रक्त की कमी पाई गई थी, जिसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में आयरन सुक्रोज दवा दी जा रही है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस विशेष उपचार से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा तथा सुरक्षित मातृत्व अभियान को भी मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन