मकई समेटने के दौरान किशोर को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

सर्पदंश के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती घायल किशोर.
Supaul news: जानकारी के अनुसार पीलवा पंचायत के लक्ष्मीनिया वार्ड संख्या-8 निवासी मनोज यादव का 15 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बुधवार की शाम करीब छह बजे मंदिर के समीप स्थित खेल मैदान में मकई समेट रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया.
Supaul news: त्रिवेणीगंज (सुपौल) में दीपक कुमार की रिपोर्ट:
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की घटना में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. घायल किशोर को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार पीलवा पंचायत के लक्ष्मीनिया वार्ड संख्या-8 निवासी मनोज यादव का 15 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बुधवार की शाम करीब छह बजे मंदिर के समीप स्थित खेल मैदान में मकई समेट रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया.
घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में किशोर को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार किया. किशोर की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.
चिकित्सकों के अनुसार बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










