ई-श्रम और पेंशन भुगतान को लेकर सुपौल समाहरणालय पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन.

प्रदर्शन करते कार्यकर्ता
Supaul news: प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ई-श्रम कार्डधारी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के लाभुकों के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई.
Supaul news: सुपौल से विकास कुमार की रिपोर्ट:
ई-श्रम कार्ड धारकों और पेंशन लाभुकों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सुपौल समाहरणालय गेट के समक्ष युवा कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने किया.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ई-श्रम कार्डधारी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के लाभुकों के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई.
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मण कुमार झा की अध्यक्षता में दो सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा गया.
युवा कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के साथ छल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों लोगों का ई-श्रम कार्ड तो बना दिया गया, लेकिन आज तक लाभुकों के खाते में कोई राशि नहीं पहुंची.
उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में सहायता राशि भेजना सुनिश्चित करे, ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को राहत मिल सके.
पेंशन राशि बढ़ाने की उठी मांग
प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर भी चिंता जताई गई. लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि बिहार में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन की वर्तमान राशि काफी कम है, जिससे लाभुकों को जीवनयापन में कठिनाई हो रही है.
उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार से चार हजार रुपये प्रतिमाह की जाए. साथ ही लंबित पेंशन राशि का जल्द भुगतान करने की भी मांग की गई.
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज
युवा कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदर्शन में सावित्री देवी, अर्चना कुमारी, लाल देवी, सुनीता देवी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, लालू कुमार, कंचन कुमारी, ललन कुमार, विजय कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और लाभुक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










