भारत-नेपाल सीमा पर हिरण के सींग के साथ पकड़ी गयी महिला

भारत-नेपाल सीमा पर बरामद हिरण के सींग के साथ महिला
Supaul news: जानकारी के अनुसार सीमा चौकी शैलेशपुर पर नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध महिला की तलाशी ली. जांच के दौरान उसके बैग से हिरण के सींग बरामद हुए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीव से संबंधित बताए गए हैं.
Supaul news: वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) वीरपुर की टीम ने नियमित जांच अभियान के दौरान एक नेपाली महिला के पास से हिरण के सींग बरामद किए हैं. मामले को वन्यजीव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है.
जानकारी के अनुसार सीमा चौकी शैलेशपुर पर नियमित चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध महिला की तलाशी ली. जांच के दौरान उसके बैग से हिरण के सींग बरामद हुए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीव से संबंधित बताए गए हैं.
हिरासत में ली गई महिला की पहचान सुनीता देवी, निवासी नगर पंचायत मिर्चैया वार्ड संख्या-03, जिला सिराहा, नेपाल के रूप में हुई है.
45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं वन्यजीवों से संबंधित अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान महिला को संदिग्ध सामान के साथ पकड़ा गया.
उन्होंने बताया कि बरामद हिरण के सींग एवं पकड़ी गई महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग वीरपुर को सौंप दिया गया है.
इस कार्रवाई को सफल बनाने में मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार समेत अन्य एसएसबी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










