सुपौल चैंबर ऑफ कॉमर्स की हुई बैठक, बसंतपंचमी के दिन स्थायी कार्यालय का होगा शुभारंभ

बैठक में एक्सक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया
सुपौल. सुपौल चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक होटल आरके पैलेस सेमीनार हॉल में संपन्न हुई. बैठक में एक्सक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में सर्वप्रथम सचिव ललन जायसवाल ने संस्था के गठन से लेकर अब तक के क्रियाकलापों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश किया. साथ ही नये सत्र के लिए नये कमेटी के गठन के लिए उपस्थित सदस्यों को आग्रह किया. उपस्थित सदस्यों ने संगठन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की. वरीय सदस्य विमल कुमार मोहनका ने सुपौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू के नेतृत्व में संस्था के पूर्व की कमेटी को नये सत्र के लिए भी बरकरार रखने का प्रस्ताव किया. जिसका मनोरंजन चौधरी, रविंद्र जायसवाल पिंटू, तारनी जायसवाल एवं मो आदिल ने समर्थन किया. विमल मोहनका ने संस्था के कार्यों को और भी व्यापक एवं धारदार बनाने के लिए एक महामंत्री एवं मेम्बरशिप चेयरपर्सन का प्रस्ताव रखा. जिसके लिए सर्वसम्मति से उपस्थित सदस्यों ने संस्था के महामंत्री के रूप में पवन अग्रवाल, उमेश जायसवाल एवं सुनील जायसवाल को मनोनीत किया. सुपौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के लिए आज की बैठक काफी ऐतिहासिक रहा आज संस्था को एक स्थायी कार्यालय मिल गया. संस्था के सम्मानित सदस्य मो आदिल ने बिहार राज्य विधान परिषद के पूर्व उप सभापति मो हारून रसीद के पुत्र ने अपने व्यावसायिक परिसर अंजुम महल मस्जिद चौक, कोशी रोड में स्थायी कार्यालय चलाने के लिए प्रदान किया. जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया. अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि अपने इस नये सुपौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय का शुभारंभ एक आयोजन के साथ हमारी संस्था बसंतपंचमी के शुभ दिन से करेगी. जिसके लिये महामंत्री पवन अग्रवाल के नेतृत्व में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है. मौके पर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, कुणाल कुमार ठाकुर, सोनू अग्रवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




