सुपौल के वाइब्रेंट विलेज बनैलीपट्टी में तिरंगे के साथ दौड़ी देशभक्ति, छात्रों ने निकाली पांच किमी की साइकिल रैली

Updated:
विज्ञापन

साइकिल रैली में शामिल छात्र, | Prabhat Khabar Network

सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के वाइब्रेंट विलेज बनैलीपट्टी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा और 5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया. एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया, अपने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारे लेकर पूरे गांव को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया.

विज्ञापन

Supaul News: सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज बनैलीपट्टी में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा और पांच किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया. एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के संदेश लिखे तख्ते लेकर निकले बच्चों के उत्साह ने पूरे गांव को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया.

एसडीएम और बीडीओ ने दिखाई तिरंगा रैली को हरी झंडी

कार्यक्रम की शुरुआत बनैलीपट्टी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुई. एसडीएम विनय कुमार और बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने तिरंगा झंडा दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया.

इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार, प्रधानाध्यापक कुमार मनोज सहित अन्य शिक्षक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

प्राथमिक और उच्च विद्यालय के बच्चों ने निकाली अलग-अलग रैली

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय परिसर से निकलकर स्थानीय काली मंदिर तक तिरंगा रैली निकाली और पुनः विद्यालय परिसर लौटे.

वहीं मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ लगभग पांच किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में भाग लिया. रैली के दौरान छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा.

बच्चों के हाथों में तिरंगा, नारों से गूंजा गांव

साइकिल रैली में शामिल प्रत्येक छात्र और छात्रा के हाथ में तिरंगा और राष्ट्रप्रेम से जुड़े स्लोगन वाले तख्ते थे. पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और अन्य देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई देती रही.

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

वाइब्रेंट विलेज योजना के कारण विशेष फोकस

एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि बनैलीपट्टी पंचायत वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल है, इसलिए यहां आयोजित कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रखा जा रहा है. उनके अनुसार बच्चों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला.

Supaul News : निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

तिरंगा यात्रा और साइकिल रैली के बाद विद्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को रचनात्मक रूप से विकसित करने का प्रयास किया गया.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए

Also Read: बिहार में रात 11 बजे भी पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों के टीचर, 15 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन क्लास, सम्राट चौधरी का ऐलान


विज्ञापन
प्रमोद कुमार

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन