छात्रों का अनशन जारी, चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई और आवश्यक दवाएं दी

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली अनुमंडल कार्यालय परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्रों का आमरण अनशन मंगलवार को भी लगातार जारी रहा. अनशन पर बैठे युवाओं की मंगलवार को स्वास्थ्य जांच की गई. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई और आवश्यक दवाएं दी. यूनियन से जुड़े नेताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी समस्याओं पर ठोस कदम नहीं उठाता, आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा. यूनियन की ओर से उठाए गए 11 सूत्री मांगों में बैरियर वसूली और ऑटो चालकों की दिक्कतों का निवारण, अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और स्थानीय विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने जैसी बातें शामिल है. इस बीच कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया. उनका कहना था कि ये मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े हैं, इसलिए जिला प्रशासन को जल्द ही पहल करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन