Bihar News: सुपौल के स्कूल में नर्सरी के छात्र ने की फायरिंग, तीसरी कक्षा के स्टूडेंट को लगी गोली

Updated at : 31 Jul 2024 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सुपौल के स्कूल में नर्सरी के छात्र ने की फायरिंग, तीसरी कक्षा के स्टूडेंट को लगी गोली

बिहार के सुपौल में एक स्कूल में फायरिंग की घटना को छात्र ने ही अंजाम दिया. तीसरी कक्षा के बच्चे को गोली मार दी.

विज्ञापन

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी है . नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने बुधवार की सुबह स्कूल में फायरिंग की जिसमें तीसरी कक्षा के एक छात्र को गोली लगी है और वह जख्मी हुआ है. घटना ने सबको हैरान करके रख दिया है. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया है.

स्कूल में फायरिंग, गोली लगने से छात्र जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार, त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रहा एक छात्र अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया. बुधवार को उक्त छात्र ने बैग से हथियार निकालकर उसी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ रहे 10 वर्षीय एक छात्र पर गोली चला दी. गोली बच्चे के बाएं हाथ में लगी है. वो बाल-बाल बच गया. वह इस हमले में ज़ख्मी हुआ है जिसका अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में ईलाज चल रहा है.

ALSO READ: अवैध हथियार बनाने में माहिर होते हैं मुंगेर के कारीगर, बिहार में चोरी-छिपे चल रही मिनी गन फैक्ट्री में रहती है डिमांड

बैग में हथियार लेकर आया था छात्र

बताया जा रहा है कि नर्सरी कक्षा का उक्त हमलावर बच्चा अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था. प्रार्थना से पहले उसने अपने बैग से हथियार निकाल लिया और तीसरी कक्षा के एक छात्र पर गोली चला दी. चर्चा है कि बच्चा अपने पिता का पिस्तौल बैग में लेकर स्कूल था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घायल बच्चे के परिजन बोले…

घायल बच्चे के मामा ने बताया कि प्रार्थना होने के बाद सभी बच्चे पढ़ने बैठे थे. इस दौरान स्कूल का एक ही एक बच्चा पिस्टल लेकर क्लासरूम में घुस गया. उसने मेरे भांजे को सीने में गोली मारनी चाही. मेरे भांजे ने बचने की कोशिश की और इस दौरान गोली उसके हथेली के आर-पार हो गई. जिसने गोली चलाई वो बच्चा भी स्कूल में ही पढ़ता है.

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच चल रही है. पुलिस की ओर से अभी घटना को लेकर कुछ बयान नहीं दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्चा पुलिस के पास है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन