ePaper

आसनपुर कुपहा में मझारी के समीप बनेगा अत्याधुनिक पर्यटन परिसर, भूमि निरीक्षण के साथ कार्य शुरू

Updated at : 09 Apr 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
आसनपुर कुपहा में मझारी के समीप बनेगा अत्याधुनिक पर्यटन परिसर, भूमि निरीक्षण के साथ कार्य शुरू

एसडीएम ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, किसानों व रैयतों से की बातचीत

विज्ञापन

– एसडीएम ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, किसानों व रैयतों से की बातचीत – 75 प्रतिशत भू अर्जन का कार्य हो चुका पूरा, कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई सुपौल. पर्यटन विभाग द्वारा सुपौल जिले के मझारी के समीप आसनपुर कुपहा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे यात्रियों के लिए एक अत्याधुनिक मार्गीय सुविधा परिसर विकसित किए जाने की योजना पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है. इस संदर्भ में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार द्वारा परियोजना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों एवं रैयतों से बातचीत की और उन्हें परियोजना की पूरी जानकारी दी. एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि सदर अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है और अब तक 75 प्रतिशत से अधिक किसानों को मुआवजा भुगतान किया जा चुका है. कुछ किसानों की भूमि से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया लंबित होने के कारण भुगतान रुका हुआ है. 7.50 एकड़ भूमि पर होगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर का निर्माण परियोजना के अंतर्गत लगभग 7.50 एकड़ भूमि पर एक बहुउद्देश्यीय परिसर विकसित किया जाएगा. जिसमें यात्रियों के लिए होटल, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, दुकानों की शृंखला, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, मनोरंजन स्थल, पार्किंग इत्यादि सुविधाएं शामिल होंगी. यह परियोजना न केवल इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी. भूमि सीमांकन में दुविधा की स्थिति में होगा समाधान निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि सीमांकन या किसी अन्य प्रकार की समस्या की स्थिति में प्रशासन उनके साथ समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चहारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किसानों की उपस्थिति में मार्गीय सुविधा परिसर की चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया. उन्होंने उपस्थित अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देशित किया कि कार्य किसी भी स्थिति में रुके नहीं और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए. इस अवसर पर अंचल अधिकारी किशनपुर सुशीला कुमारी, पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं परियोजना से जुड़े संवेदक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन