उमावि गिरिधरपट्टी में पठन-पाठन कार्य शुरू

शिक्षा विभाग ने ली राहत की सांस, अभिभावकों में हर्ष
– रसोईया की मौत के बाद 13 अप्रैल से बंद था विद्यालय – शिक्षा विभाग ने ली राहत की सांस, अभिभावकों में हर्ष छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरिधरपट्टी का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है. रसोईया की मौत के बाद बीते 13 अप्रैल से बंद विद्यालय का संचालन शुरू होने से शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है. वहीं छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी व्याप्त है. संचालन शुरू होने के पहले दिन विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में मृतका अमला देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. वहीं उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया. श्रद्धांजलि सभा में बीआरपी एमडीएम बिनोद कुमार राम, प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह के अलावे सभी शिक्षक शिक्षिका, रसोईया, दिवंगत रसोईया के पति धर्मदेव उरांव सहित अन्य परिजन, अभिभावक व छात्र छात्राएं शामिल हुए. एमडीएम बीआरपी श्री राम ने बताया कि गुरुवार से विद्यालय में पठन पाठन कार्य एवं मध्याह्न भोजन का संचालन शुरू कर दिया गया है. भयाक्रांत शिक्षक व छात्रों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया गया. ताकि विद्यालय में व्याप्त भय के माहौल को खत्म कर स्थिति सामान्य हो सके. मालूम हो कि एमडीएम बनाने के क्रम में आग लगने से झुलसी रसोईया की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. मौत से उपजे आक्रोश के कारण बीते 13 अप्रैल से विद्यालय का संचालन बंद था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




