ePaper

एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी की कोशिश को किया नाकाम

Updated at : 01 Jul 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी की कोशिश को किया नाकाम

दोनों को पकड़कर भीमनगर थाना को सौंप दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने सोमवार की शाम चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग को मानव तस्करी के प्रयास से मुक्त कराया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर बॉर्डर पीलर संख्या 206/1 के समीप चेक पोस्ट तैनात एसएसबी जवानों ने भारतीय प्रभाग से नेपाल जा रही युवती को संदिग्ध आधार पर रोका और पूछताछ की, जिस दौरान पाया गया कि 17 वर्षीय युवती को राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या 09 निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार घर वालों को बगैर सूचित किए नेपाल ले जा रहा था. दोनों को पकड़कर भीमनगर थाना को सौंप दिया गया. कार्रवाई के दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक अनिल व अन्य जवान के साथ साथ मानव तस्कर रोधी इकाई से उप निरीक्षक भावना एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन