SSB भीमनगर कंपनी के असिस्टेंस कमांडेंट राहुल कुमार ने भीमनगर में छात्रों के साथ किया वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन
सामूहिक गायन में असिस्टेंट कमांडेंट और बच्चे | Prabhat Khabar Network
एसएसबी 45वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार ने भीमनगर में छात्रों के साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
वीरपुर (सुपौल). एसएसबी 45 वी बटालियन के बी कंपनी कार्यालय भीमनगर परिसर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों के स्थानीय भीमनगर के निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार ने वन्दे मातरम् के इतिहास, उसके महत्व तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्रेरणादायी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.
छात्रों व जवानों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता को कर्तव्य पालन का दिया संदेश
उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं जवानों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया. इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जय हिन्द के नारे लगाते रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










