बसंतपुर में डीडीसी और डीआरडीए डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

पौधा रोपण करते पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल के बसंतपुर में डीडीसी और डीआरडीए डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से 400 इमारती और औषधीय पौधों का पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पहल की गई है।

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल्) . बसंतपुर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03 बैद्यनाथपुर में शुक्रवार को सुपौल डीडीसी इंद्रवीर कुमार डीआरडीए के डायरेक्टर आतिश कुमार ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया. इस दौरान बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, मनरेगा पीओ मनोज कुमार, बसंतपुर कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह, बसंतपुर मुखिया नेहा मौसम खेड़वार, समाजसेवी मौसम खेड़वार, सुमन कुमार गुप्ता, वार्ड के सदस्य समेत जमीन के स्वामी मौजूद थे. कार्यक्रम स्थल पर जमीन के मालिक उमेश मेहता को बुलाया गया. उक्त सभी ने मिलकर दो यूनिट यानी कुल 400 पौधारोपण किया.

विज्ञापन

डीडीसी ने पौधे की प्रजातियों की दी जानकारी

डीसीसी इंद्रवीर कुमार ने पौधे की प्रजातियों की जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी इमारती और औषधीय पौधे है जो आने वाले समय में प्रकृति के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे. उन्होंने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौसम खेड़वार से भी पौधारोपण और रख रखाव के सम्बन्ध में ट्रेनिंग को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली. वही डीआरडीए के डायरेक्टर आतिश कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति महत्वपूर्ण है. जिनकी जमीन है उन्हें एक साल में 98 दिनों का मेंडेज भी दिया जाएगा.

जिले में चलाया जा रहा है कार्यक्रम

अभी पूरे जिले में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. निर्धारित लक्ष्य के अलावे भी कही पौधारोपण की जरूरत पड़ेगी तो पौधारोपण किया जाएगा. मनरेगा पीओ मनोज कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक पंचायत के चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण का कार्य जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन