आजादी के जश्न से पहले सुपौल में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, तीन जगहों पर होंगे एसएसबी बैंड शो

Updated:
विज्ञापन

जगह जगह लगे बैनर | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुपौल में एसएसबी बैंड शो का आयोजन होगा। जानिए कब और कहां देख पाएंगे देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति।

विज्ञापन

सुपौल. स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिले में जन-जागरूकता, देशभक्ति की भावना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल की ओर से विशेष बैंड शो का आयोजन किया जाएगा. जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों, युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 अगस्त को गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को गांधी मैदान, सुपौल में शाम 04 बजे से 06 बजे तक एसएसबी बैंड शो का आयोजन होगा. 12 अगस्त को सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में शाम 04 बजे से 06 बजे तक बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं, 14 अगस्त को जिला ऑडिटोरियम, सुपौल में शाम 04 बजे से 06 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. एसएसबी बैंड की प्रस्तुति के दौरान देशभक्ति से जुड़े गीतों एवं धुनों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल तैयार किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है. जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है.

युवाओं को किया जा रहा प्रेरित

युवाओं और विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होकर देशभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस से पूर्व लगातार तीन दिनों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों से सुपौल में देशभक्ति का माहौल बनने की उम्मीद है. गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन और जिला ऑडिटोरियम जैसे प्रमुख स्थलों पर होने वाली एसएसबी बैंड की प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन