Supaul News : जन संवाद में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय वेश्म में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.
सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट Supaul News : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय वेश्म में सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने की, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. एसपी शरथ आर एस ने स्वयं उपस्थित लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जन संवाद के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक तनाव, स्थानीय अपराध, पुलिस कार्रवाई में देरी तथा अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं. एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. इससे जनता को अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच मिलता है और प्रशासन को जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में सहायता मिलती है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










