एसपी ने वीरपुर थाने का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को ले 24 घंटे गश्ती करने का दिया निर्देश

निरीक्षण से पहले एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
वीरपुर. पुलिस अधीक्षक सुपौल शैशव यादव ने शुक्रवार को वीरपुर थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण से पहले एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एसपी ने करीब 02 घंटे तक थाने के विभिन्न पंजियों का जांच किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद एसपी शैशव यादव ने बताया कि थाने का दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण रखने को लेकर पुलिस को 24 घंटे गश्ती करने की बात कही गई है. बढ़ते ठंड में चोरी की घटना व आपराधिक मामले में अंकुश लगाने को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है. मौके पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अनुप्रिया, एसआई मुकेश कुमार, रतन पासवान, ज्योति कुमारी, सुनील कुमार, विकास कुमार आदि जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




