सूखा नशा व हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 20 May 2026 6:42 PM

विज्ञापन

बरामद सामान के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका

विज्ञापन

वीरपुर, राघोपुर. भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर और बिहार पुलिस थाना राघोपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, ब्राउन शुगर, मोटरसाइकिल तथा नकदी बरामद की गई. गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नरपतपट्टी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसनमा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ छिपाकर रखे जाने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही बिहार पुलिस थाना राघोपुर के साथ संयुक्त रेड पार्टी का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई. घर की तलाशी में मिला अवैध सामान मंगलवार की देर रात संयुक्त टीम सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर पहुंची. राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में घर में मौजूद व्यक्ति को तलाशी प्रक्रिया की जानकारी दी गई. सहमति मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान टीम ने मौके से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 मोटरसाइकिल, 19,267 भारतीय मुद्रा बरामद किया. पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार, निवासी ग्राम परसनमा, जिला सुपौल बताया. बरामद सामान के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बरामद हथियार, कारतूस, मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं नकदी को जब्त कर आरोपी को थाना राघोपुर, जिला सुपौल के हवाले कर दिया गया. इस संयुक्त कार्रवाई में सुधीर कुमार, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (सामान्य) राघव कुमार झाश, बिहार पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सिकंदर साह तथा अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन