88 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मौके से शराब तस्कर सियाराम पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया

विज्ञापन

कुनौली. मद्य निषेध डगमारा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर गांव से 88 बोतल नेपाली शराब बरामद के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. डगमारा मद्य निषेध निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह एवं कुश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान राजपुर निवासी सियाराम पासवान के घर के बगल से 88 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 26.4 लीटर बताई गई है. प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी. मौके से शराब तस्कर सियाराम पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक मद्य निषेध विष्णुदेव कुमार, विशाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला सिपाही, सैफ बल एवं बीएचजी बल के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन