लापता महिला की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

थानाक्षेत्र अंतर्गत बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में एक 65 वर्षीय महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

वीरपुर. थानाक्षेत्र अंतर्गत बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में एक 65 वर्षीय महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान बनेलीपट्टी वार्ड संख्या 13 निवासी स्व भटन मेहता की पत्नी सरिया देवी के रूप में हुई है, जो बीते चार दिनों से लापता थी. घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. परिजनों के अनुसार, सरिया देवी चार दिन पहले घर से अचानक लापता हो गयी थी, जिसकी लिखित सूचना स्थानीय थाना को दी गयी थी. परिजन लगातार उनकी खोजबीन में लगे थे. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका का लंबे समय से गांव के ही कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था. मृतका की बेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां की हत्या की गयी है. उसने दावा किया कि मृतका के गले पर चाकू से वार के निशान साफ दिख रहे हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन