लोन माफी आन्दोलन को गति देने के लिए संगोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
लोन माफी आन्दोलन को गति देने के लिए संगोष्ठी आयोजित

माइक्रो फाइनेंस कम्पनी और उद्योगपतियों के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का शोषण किया जा रहा है

विज्ञापन

सुपौल. बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में लोन माफी आंदोलन को विशेष गति प्रदान करने के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोन माफी आंदोलन के सूत्रधार डॉ अमन कुमार ने कहा कि देश में ऋणी परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है. ऋणी परिवार बेहाल है. माइक्रो फाइनेंस कम्पनी मालामाल है. फिर भी सरकार कुंभकरण के नींद में सोई हुई है. उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के चक्कर में सरकार देश की खजाना लूटा रही है. माइक्रो फाइनेंस कम्पनी और उद्योगपतियों के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का शोषण किया जा रहा है. कर्ज के जाल में फंसे परिवारों की मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के मामले को कम करने के लिए लोन माफी एक सामाजिक-आर्थिक कदम है. संगोष्ठी में असगर अली, रंजन कुमार, कृष्णदेव यादव, संजय कुमार, संगीता देवी, पिंकी देवी, राधा देवी, मालती देवी, काजल देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन