ईवीएम-वीवी पैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम-वीवी पैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन

ईवीएम-वीवी पैट वेयरहाउस का किया गया आंतरिक निरीक्षण सुपौल भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में ईवीएम-वीवी पैट वेयरहाउस का निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंतरिक निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. ज्ञात हो कि आयोग के निर्देशानुसार वेयरहाउस का प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयर हाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है. इसी क्रम में मार्च 2026 माह का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया. इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल), कार्यपालक अभियंता (भवन प्रमंडल), जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे. साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरूद्ध यादव भी इस निरीक्षण में शामिल हुए. निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों विशेषकर अग्निशमन, विद्युत एवं भवन प्रमंडल के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम-वीवी पैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सतर्क एवं जिम्मेदार रहते हुए निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन