ePaper

दूसरा राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित, रैयतों की उमड़ी भीड़

Updated at : 09 Sep 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरा राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित, रैयतों की उमड़ी भीड़

शिविर में जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के निराकरण के लिए रैयतों की भारी भीड़ उमड़ी

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के टेकुना पंचायत भवन में मंगलवार को दूसरे राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियों के निराकरण के लिए रैयतों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने आवेदन जमा किए. मौके पर सीओ आशु रंजन ने बताया कि शिविर के माध्यम से जमाबंदी त्रुटि सुधार, खाता, खेसरा, रकवा, आपसी बंटवारा व अन्य प्रकार के कागजातों का निपटारा किया जा रहा है. टेकुना मौजा की कुल 4029 जमाबंदियों में से अब तक 3825 रैयतों को प्रपत्र दिया जा चुका है. वहीं, ईमामपट्टी की 424 जमाबंदियों में से 366 रैयतों को प्रपत्र वितरित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे मौजों में 16 अगस्त से ही जमाबंदी प्रपत्र वितरण कार्य शुरू कर दिया गया था. द्वितीय शिविर में लगभग 385 रैयतों से आवेदन प्राप्त हुए. अग्रिम प्रपत्र दिए जाने से रैयतों को जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी. सीओ ने बताया कि रैयतों ने आवश्यक साक्ष्य संलग्न कर आवेदन जमा किए हैं. इनमें पूर्वजों की जमाबंदी, मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशावली की प्रति, आपसी बंटवारे की प्रति, खातियान आदि दस्तावेज शामिल हैं. शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को विस्तृत जानकारी दी ताकि वे अपनी जमीन संबंधी समस्याओं का समय पर निराकरण करा सकें. शिविर में सर्वे के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अरविंद, कर्मचारी अरुण मंडल, अमीन सर्वेश्वरी प्रसाद, प्रगति कुमारी, राहुल कुमार, सिद्धनाथ कुमार, मो मसीर, आलोक कुमार सिंह, संतोष कुमार मंडल, आशीष कुमार, खिलेश्वर कुमार, सचेद्र कुमार मेहता, अमित कुमार, राम कुमार जय सवाल, मो शहजाद, अल्फाक अली सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इस दौरान पंचायत के मुखिया मनोज मरीक ने अपनी ओर से अल्पाहार एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की. वहीं पंचायत सरपंच रीतनारायण कुसियैत स्वयं मौके पर मौजूद रहकर भूस्वामियों की समस्याएं सुनते और उचित परामर्श देते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन