एसडीएम ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु बनाने क़ो लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए

विज्ञापन

वीरपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम सह छातापुर निर्वाची पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय वेश्म में बुधवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई. आयोजित बैठक में बूथों पर आवश्यक न्यूनतम मुलभूत सुविधा, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की पहचान, संचार योजना, निगरानी तंत्र, नाज़िर नक्शा, 85 वर्ष से अधिक उम्र के एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा, रूट चार्ट तथा अन्य निर्वाचन संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई. सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु बनाने क़ो लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी रोशन कुमार सिंह, प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, मनरेगा जेई रामकुमार साह, पीटीए धर्म प्रकाश मल्लिक, बजरंग कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन