सरदार पटेल की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

कई रियासतों में बंटा यह देश आज का अखंड भारत उन्हीं की देन है.

विज्ञापन

छातापुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल चौक के पास एक निजी स्कूल में सोमवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई. समाजसेवी दीपक बख्शी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. समाजसेवी श्री बख्शी ने कहा कि देश के तत्कालीन उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल अपनी कर्मठता के कारण लौह पुरुष के नाम से विख्यात हुए. कई रियासतों में बंटा यह देश आज का अखंड भारत उन्हीं की देन है. देश को एकता और अखंडता में पिरोने वाले सरदार पटेल के उपलब्धि को भुलाया नहीं जा सकता है. दूरदर्शी सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत सरदार पटेल की जीवनी आज के युवा और राजनेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. विद्यालय के संस्थापक अजय कुमार ने छात्रों को सरदार पटेल के जीवन एवं कृतित्व को बताया. कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद गांव में हुआ और उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था. समारोह में शिक्षक जलाउद्दीन, पायल कुमारी, प्रिया कुमारी, जुली रानी, ज्योति कुमारी, रौशन कुमार, राम नारायण सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन