ePaper

रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी - समस्तीपुर ने सुपौल को हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Updated at : 27 Apr 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी - समस्तीपुर ने सुपौल को हराकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

समस्तीपुर के प्रियांशु कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया

विज्ञापन

सुपौल. रणधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी सेंट्रल जोन के समापन मुकाबले में रविवार को समस्तीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपौल को 44 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. मैच सुपौल स्टेडियम में खेला गया, जहां मौसम में छाए बादल और तेज हवाओं ने रोमांच और बढ़ा दिया. टॉस जीतकर समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुरुआत में सुपौल के तेज गेंदबाज शोभित ने मौसम का भरपूर फायदा उठाते हुए समस्तीपुर के सलामी बल्लेबाज साहिल बिभूति को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद भी समस्तीपुर की टीम दबाव में दिखी, लेकिन मध्यक्रम में आदित्य विनय (31 रन), सुमन संजय (68 रन) और प्रियांशु कुमार (55 रन) की शानदार पारियों की बदौलत समस्तीपुर की टीम ने 39.1 ओवर में 230 रन बनायी. सुपौल की ओर से शोभित और गगन कुमार ने 3-3 विकेट, जबकि अनमोल और रणजीत ने 1-1 विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल टीम को सलामी बल्लेबाज रविराज सिंह (56 रन) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. मगर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. समस्तीपुर के बदरे आलम (8 ओवर, 46 रन, 4 विकेट) और प्रियांशु कुमार (7 ओवर, 1 मेडन, 33 रन, 4 विकेट) ने विपक्षी बल्लेबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया. सुपौल के अन्य बल्लेबाजों में कप्तान दिवाकर (21), अमन कुमार (33), सुशांत (18), विनय (16) और अरमान (17) ही कुछ योगदान दे सके. पूरी टीम 38.1 ओवर में 186 रन पर सिमट गई. समस्तीपुर के अभिनव और विक्रांत ने भी 1-1 विकेट झटके. अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए समस्तीपुर के प्रियांशु कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस आयोजन को सफल बनाने में डीसीए सचिव नवीन गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज झा की सक्रिय भूमिका रही. वहीं, फील्ड प्रबंधन की जिम्मेदारी विनीत, रजनीश, रौशन और रामू महतो ने बखूबी निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन