जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सामा चकेवा का त्योहार, बहनों ने भाइयों की मांगी लंबी उम्र

गांव से लेकर शहर तक के घर-आंगनों में शुक्रवार की देर शाम तक सामा-चकेवा की गीत, सोहर, समदाउन आदि महिलाएं गाती रहीं
सुपौल. जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर अवसर पर मिथिलांचल में मनाये जाने वाला भाई बहनों के अटूट प्रेम का पर्व सामा चकेवा शुक्रवार की रात्रि हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर गांव से लेकर शहर तक के घर-आंगनों में शुक्रवार की देर शाम तक सामा-चकेवा की गीत, सोहर, समदाउन आदि महिलाएं गाती रहीं. जिससे महिला व युवतियों में काफी हर्ष देखा गया. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ सामा-चकेवा को विदाई दी. सामा को अपने भाई के ठेहुना से फोड़वाकर आंचल में लिया और अपने भाई के दीर्घायु जीवन की कामना की. सामा-चकेवा, सतभइया, वृंदावन, चुगला, ढोलिया-बजनिया, बन तितिर, पंडित और अन्य मूर्तियों के खिलौने वाले डाला को लेकर महिलाएं घरों से बाहर निकली और चुगला को जलाया और उसका मुंह झुलसाया. इसके बाद उन्हें सामूहिक रूप से विसर्जित किया गया. महिलाओं ने बताया कि सामा-चकेवा का पर्व सिर्फ भाई-बहन का प्रेम का ही पर्व नहीं बल्कि अच्छी सीख भी देता है. सामा-चकेवा आधुनिक समाज में चुगलखोरों को यह सीख देती है कि चुगलपनी करने का अंजाम वहीं होता है, जो सामा-चकेवा के वर्णित पात्र चुगला का हुआ. भाई बहन के अटूट प्यार का त्योहार सामा चकेवा मिथिलांचल में वर्षों से हर्षोल्लास से मनाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




