रामायण पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन
रामायण पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालु पूरी तरह जुटे हुए हैं

विज्ञापन

करजाईन. राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गोसपुर में आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र के त्रिलोकधाम स्थित आवास में अखंड रामायण पाठ का संकल्प लिया गया. पंडित शचींद्रनाथ मिश्र एवं पंडित आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र के वैदिक विधि विधान व वेद मंत्रोच्चार के बाद शुरू हुए रामायण पाठ का समापन अक्षय तृतीया को पूजन हवन द्वारा किया जाएगा. रामायण पाठ के आयोजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. इस दौरान आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि रामचरित्र मानस के पाठ करने तथा उसका श्रवण करने से अक्षय फल मिलता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालु पूरी तरह जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन