ePaper

मुख्य सड़क में बना रेनकट, दुर्घटना की आशंका

Updated at : 16 Apr 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सड़क में बना रेनकट, दुर्घटना की आशंका

सबसे खतरनाक स्थिति खटर चौक के समीप, जदयू विधायक के आवास के सामने देखी जा रही है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई से प्रतापगंज को जोड़ने वाली मुख्य पक्की सड़क की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. हालात यह हैं कि सड़क के कई हिस्सों में रेनकट बन गये हैं. जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. सबसे खतरनाक स्थिति खटर चौक के समीप, जदयू विधायक के आवास के सामने देखी जा रही है, जहां सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी बह गई है. इससे सड़क खोखली हो चुकी है और कभी भी धंस सकती है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल है. लोग बताते हैं कि खासकर रात के समय हल्की सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है. उक्त मार्ग की अहमियत इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह एनएच 327 ई और एनएच 57 जैसे प्रमुख मार्गों को जोड़ता है, जिससे यहां लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. इसके बावजूद, संबंधित विभाग अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं कर पाया है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि विभाग को समस्या की जानकारी मिल चुकी है. संबंधित संवेदक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही रेनकट भरकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन