राघोपुर में 27 वर्षीय कंपाउंडर की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणपतगंज में एक 27 वर्षीय कंपाउंडर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Raghopur Compounder Death: सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी. मृतक की पहचान धरहरा पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी भूपेंद्र राम के 27 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राम के रूप में हुई है. रंजीत पिछले करीब आठ वर्षों से गणपतगंज स्थित डॉ. दीपनारायण राम के निजी क्लिनिक में कंपाउंडर के रूप में काम कर रहा था. करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी अंशु कुमारी से हुई थी.

विज्ञापन

दो दिनों से चल रहा था इलाज

परिजनों के अनुसार रंजीत पिछले दो दिनों से बीमार था और उसका इलाज उसी निजी क्लिनिक में कराया जा रहा था. गुरुवार दोपहर क्लिनिक में उसे पानी चढ़ाया गया था. इसके बाद वह अपने घर चला गया. बताया गया कि उसका घर क्लिनिक से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है.

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर पर ही अचानक रंजीत की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उसे तत्काल रेफरल अस्पताल राघोपुर लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मौत के बाद परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

रंजीत की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. पत्नी अंशु कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक की भूमिका पर सवाल उठाया है. इलाज और दी गयी दवा को लेकर भी परिजनों की ओर से सवाल उठाये गये हैं.

हालांकि, रंजीत की मौत की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. उसकी बीमारी के कारण मौत हुई या इलाज के दौरान किसी अन्य वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. इसलिए फिलहाल मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है.

शव क्लिनिक के पास ले जाकर किया विरोध

मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव को गणपतगंज स्थित निजी क्लिनिक के समीप लेकर पहुंचे और विरोध जताया. घटना की सूचना मिलने के बाद राघोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों और अन्य लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा मामले की जानकारी जुटायी.

जिस निजी क्लिनिक में रंजीत का इलाज चल रहा था, वह डॉ. दीपनारायण राम का बताया जा रहा है. डॉ. दीपनारायण राम वर्तमान में रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर भी कार्यरत हैं.

Raghopur Compounder Death: पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस जांच में मौत के कारण, इलाज के दौरान हुई घटनाओं और परिजनों की ओर से लगाए गये आरोपों से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज को लेकर लगाए गये आरोपों में कितनी सच्चाई है.

निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
निजी क्लिनिक के बाहर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन