VIDEO: गांडेय के गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, जल-जंगल और जमीन बचाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआइसीआरई ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. कलाकारों ने गीत, संगीत और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

गांडेय. अभिव्यक्ति फाउंडेशन और जीआइसीआरई, मुंबई ने संयुक्त रूप से गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चरकमारा, धोबाना, महेशमुंडी समेत विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से किया जागरूक

डीएमडी अलगुंदिया एवं टीम ने गीत, संगीत और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. कलाकारों ने जल, जंगल और जमीन के महत्व को सरल तरीके से समझाते हुए इनके संरक्षण की आवश्यकता बतायी.

ये भी पढ़ें: दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

मौके पर संस्था के क्षेत्रीय पदाधिकारी भीम प्रसाद सिंह ने ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों और किसानों से जल, जंगल और जमीन को बचाने की अपील की. उन्होंने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

साफ-सफाई को लेकर भी दी जानकारी

भीम प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन से जोड़ते हुए ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में राजन टुडू, डेगलाल दास, देवती देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola