अररिया में 'सेवा संकल्प अभियान': सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जलाया 'आशीर्वाद का दीया', सदर अस्पताल में बांटे फल

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अररिया लोकसभा क्षेत्र में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत की.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अररिया लोकसभा क्षेत्र में जनभागीदारी, सेवा और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विभिन्न मंडलों और सार्वजनिक परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की सामूहिक मंगलकामना की.

स्टेडियम से लेकर जोगबनी तक जगमगाया 'आशीर्वाद का दीया'

शहर के ऐतिहासिक नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित भव्य 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपना गहरा विश्वास और स्नेह प्रकट किया.

सांसद ने कहा कि जन-जन की आस्था और आशीर्वाद से प्रज्वलित यह प्रत्येक दीपक प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन और समृद्ध भारत के निर्माण का प्रतीक है.

इसके उपरांत सांसद ने ऐतिहासिक मां काली मंदिर परिसर में आयोजित दीपोत्सव और भारत-नेपाल सीमावर्ती नगर जोगबनी के नगर परिषद रोड में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाई. उन्होंने कहा कि यह दीप केवल उजाला नहीं, बल्कि सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के महासंकल्प को आत्मिक ऊर्जा देने वाले जनविश्वास का आधार हैं.

सदर अस्पताल में बांटे फल, मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

सेवा दिवस के पावन अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बीच ताजे फलों का वितरण किया.

मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सांसद ने कहा कि पीड़ित, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा और वास्तविक ईश्वर वंदना है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं और दवाएं सुलभ कराने के निर्देश भी दिए.

हरित अररिया के लिए पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभियान के तहत सांसद ने पर्यावरण संतुलन और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया और परिसर में छायादार व फलदार पौधे रोपे.

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भावी पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण देने के लिए एक स्वच्छ और हरित अररिया का निर्माण हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है. प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए.

जनसेवा को जीवन का संकल्प बनाने का अवसर: सांसद

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस उत्सव के बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा को अपने जीवन का मूल संकल्प बनाने का स्वर्णिम अवसर है. प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, वरिष्ठ नेता नृपेन कुमार सिंह, राजा मिश्रा, जुबेर आलम, नीरज झा, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन